रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय छत्तीसगढ़ की पहली निर्वाचित राज्यसभा सांसद बन गई हैं। सत्तास्र्ढ़ पार्टी के सांसद का कार्यकाल खत्म होने से खाली हुई इस एक सीट के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। 49 विधायकों वाली भाजपा की प्रत्याशी सरोज पाण्डेय को 51 वोट मिले हैं।
राज्य के 18 साल के इतिहास में यह पहला मौका था, जब राज्यसभा के लिए मतदान किया गया। अब तक निर्विरोध राज्यसभा पहुंचते थे। पहली बार कांग्रेस के लेखराम साहू के स्र्प में प्रत्याशी उतरा, लेकिन साहू को पार्टी के ही पूरे वोट नहीं मिल पाए। कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने का वादा करने पार्टी के निष्कासित अमित जोगी व दो बागियों ने मतदान में हिस्सा ही नहीं लिया।
भाजपा के एक के जवाब में कांग्रेस ने लगाई पांच आपत्ति
मतदान के दौरान भाजपा की तरफ से एक तथा कांग्रेस की तरफ से पांच आपत्ति लगाई गई। कांग्रेस
विधायक अनिला भेड़िया पर वोट कांग्रेस के अधिकृत व्यक्ति के अलावा दूसरों को दिखाने का आरोप लगाते हुए वोट निरस्त करने की मांग की। वहीं, कांग्रेस ने विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीर दीवान, मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, रमशीला साहू और विधायक अशोक साहू पर बिना वोट दिखाए बैलट मतपेटी में डालने का आरोप लगाते हुए उनके वोट निरस्त करने की मांग की। जांच-पड़ताल के बाद रिटर्निंग अफसर ने सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया।
जोगी समर्थक तीन विधायकों ने किया बहिष्कार
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी समर्थक तीन विधायक मतदान में शामिल नहीं हुए। इनमें कांग्रेस से निष्कासित और जोगी के पुत्र अमित जोगी के साथ कांग्रेस विधायक सियाराम कौशिक और आरके राय शामिल हैं। दोपहर में विधानसभा पहुंचे तीनों नेताओं ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और कमलेश्वर पटेल पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के सुप्रीमो अजीत जोगी के अपमान का आरोप लगाया। अमित ने बताया कि कौशिक और राय ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को फैक्स के जरिए पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि पुनिया और पटेल जोगी से सार्वजनिक स्र्प से माफी मांगे तब भी वोट करेंगे। तीनों ने इसके लिए साढ़े तीन बजे तक का वक्त दिया था, लेकिन कांग्रेस ने इस पर कोई प्रतिक्रया नहीं दी और तीनों वोट डालने भी नहीं आए।
बसपा का वोट भी भाजपा के खाते में
बहुज समाज पार्टी के एक मात्र विधायक केशव चंद्रा ने भी भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया है। हालांकि गुस्र्वार की रात बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि हमारा वोट भाजपा को रोकने के लिए होगा।
वोट की गणित
भाजपा
49
कांग्रेस
38
असंबद्ध (कांग्रेस) 01
बसपा
01
निर्दलीय
01
कुल
90
वोट मिले
सरोज पाण्डेय (भाजपा)
51
लेखराम साहू (कांग्रेस)
36
मतादान नहीं किए
03
कुल
90
Achha lgato share karo
More
Comments
Post a Comment